सांसद बृजभूषण शरण सिंह के 'दबदबे' पर खेल मंत्रालय का हंटर, नये भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता रद्द।

Hindlekhni News
0

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के 'दबदबे' पर खेल मंत्रालय का हंटर, नये भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता रद्द।

भारतीय कुश्ती संघ के नये अध्यक्ष संजय सिंह को किया गया सस्पेंड।


*भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह व नई कार्यकारिणी रद्द।*


*भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नाराज थे कई पहलवान।*


*खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को रद्द किया। नए कुश्ती संघ को रद्द किया गया। नए अध्यक्ष संजय सिंह को किया गया निलंबित। नए अध्यक्ष की मान्यता रद्द की गई।* *भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसलों पर रोक।*


*कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खास माने जाते हैं भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह।*


*गोंडा में जूनियर नेशनल करवाने से नाराज होकर साक्षी मालिक ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर बीते रात से परेशान हूँ वह जूनियर महिला पहलवान क्या करें?*


*आपको बता दें कि कुश्ती संघ के चुनाव के बाद पहली नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप भी गोंडा में होनी थी,जिसमें अंडर-15 और अंडर-20 के खिलाड़ियों के मुकाबले होने थे। नए अध्यक्ष 28 दिसंबर को इसका शुभारंभ करने वाले थे।*


*बताते चलें कि “दबदबा है दबदबा रहेगा! दबदबा तो भगवान ने दे रखा है”।*

*उक्त स्लोगन लगी सैकड़ो गाडिय़ों का काफिला शनिवार को जनपद की सीमा पर मौजूद दुर्गागंज गांव (सरयू पुल) पर पहुंचा। जहां कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू का सांसद के हजारों समर्थकों और ग्राम प्रधान राधेश्याम उर्फ रग्घू यादव ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया था।*


*यही नहीं गोंडा में जूनियर नेशनल करवाने से नाराज होकर साक्षी मालिक ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर बीते रात से परेशान हूँ वह जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फ़ोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख़ से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फ़ैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाक़ा है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहाँ जाएँगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या समझ नहीं आ रहा कि क्या करूँ।*

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)